एक साथ तीन महिलाओं की हत्या से सनसनी, लाठी-डंडों से पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, सामने आई ये बड़ी वजह
एक साथ तीन महिलाओं की हत्या से सनसनी, लाठी-डंडों से पीट-पीट कर उतारा मौत के घाटः Three women killed together on suspicion of witchcraft
रांची : झारखंड के रांची जिले में तीन महिलाओं की जादू टोना करने के संदेह में पीट-पीट कर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर ने बताया कि सोनाहपुट पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले रनडीह गांव में हुई हत्या के मामले में एक महिला के पति और बेटे सहित 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।उन्होंने बताया कि अभी तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है,वहीं शेष लोगों की तलाश की जा रही है।
Read more : बिना ब्रा के श्रेया धनवंतरी ने उठाया अपना टीशर्ट, क्रॉप टॉप में दिखाया बोल्ड लुक
पुलिस ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने तीन महिलों के साथ डंडे से मारपीट की। उन्हें शक था कि ये महिलाएं जादू टोना करती थीं। आरोप हैं कि इन लोगों ने महिलाओं की मौत हो जाने के बाद उनके शव गांव के निकट पहाड़ी इलाके में फेंक दिए। रविवार को दो शव बरामद कर लिए गए थे वहीं तीसरा शव सोमवार को बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि उन्होंने मारी गई एक महिला के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है, क्योंकि महिला के रिश्तेदार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में पति का नाम भी आरोपियों में शामिल था।

Facebook


