TMC Crisis News/Image Credit: File Image
TMC Crisis News: नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। तृणमूल कांग्रेस में जारी टूट अब और गहराती नजर आ रही है। एक तरफ पार्टी के सांसद और विधायक लगातार साथ छोड़ रहे हैं, तो दूसरी तरफ कांग्रेस के साथ संभावित विलय की चर्चाओं ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।
ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को बुधवार को एक और बड़ा झटका लगा। राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने पार्टी और संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। (TMC Crisis News) राज्यसभा सभापति ने उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है। इससे पहले 8 जून को टीएमसी के एक और राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर भी पार्टी छोड़ चुके हैं। पार्टी में टूट का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
दावा किया जा रहा है कि लोकसभा में टीएमसी के 28 में से 20 सांसद और राज्यसभा के 13 में से 2 सांसद पार्टी से अलग हो चुके हैं। वहीं बंगाल विधानसभा में भी 80 में से 58 विधायक अलग गुट बना चुके हैं। इस गुट के नेता ऋतब्रत ने दावा किया है कि उनके साथ विधायकों की संख्या 64 तक पहुंच चुकी है। इसी बीच राजनीतिक गलियारों में एक और बड़ी चर्चा तेज है।
TMC Crisis News: सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने टीएमसी को पार्टी में विलय का प्रस्ताव दिया है। (TMC Crisis News) चर्चा ये भी है कि ममता बनर्जी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का ऑफर दिया गया है। हालांकि इस पर अभी तक किसी भी दल की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इन घटनाक्रमों के बीच टीएमसी छोड़ने वाली सुष्मिता देव की असम के मुख्यमंत्री से मुलाकात और दिल्ली में अभिषेक बनर्जी की राहुल गांधी से मुलाकात ने सियासी अटकलों को और हवा दे दी है।
इस सबके बीच सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि 8 जून को जिन 20 बागी सांसदों ने NDA को समर्थन देने का फैसला किया। (TMC Crisis News) उनमें ममता की विश्वस्थ सयानी घोष और शत्रुघ्न सिन्हा का भी नाम सामने आ रहा है। ये वही सयानी घोष हैं जिन्होंने राघव चड्ढा के आप छोड़ बीजेपी को समर्थन देने पर बड़ा तंज कसते हुए कहा था कि, वो राघव चड्ढा नहीं हैं जो पार्टी से पाला बदल लेंगी।
TMC Crisis News: अब सवाल ये है कि 28 साल पुरानी TMC को बचाने के लिए ममता क्या कदम उठा रही हैं। क्या TMC अपना वजूद खो देगी और कांग्रेस में विलय कर लेगी, या फिर ममता फिर अपनी पार्टी को मजूबत करने पर जोर देगी, तो चलिए ममता की कोशिशों पर भी नजर डाल लेते हैं।
1- टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की..सूत्रों के मुताबिक, दोनों पार्टियों के बीच मजबूती बनाए रखने पर चर्चा हुई।
2- ममता बनर्जी ने मंगलवार को सोनिया गांधी से मुलाकात की..ममता सोनिया के आवास 10 जनपथ पहुंचीं..दोनों नेताओं की मुलाकात करीब एक घंटे तक चली।
3- 8 जून को करीब दो साल बाद हुई INDIA की बैठक में ममता और अभिषेक भी शामिल हुए थे..इस बैठक में 23 विपक्षी दल शामिल हुए थे।
कभी बंगाल की सबसे मजबूत राजनीतिक ताकत मानी जाने वाली टीएमसी अब अपने सबसे बड़े राजनीतिक संकट से गुजरती दिखाई दे रही है। (TMC Crisis News) सवाल ये है कि क्या ये सिर्फ टूट है या फिर बंगाल की राजनीति में किसी बड़े बदलाव की आहट।
इन्हे भी पढ़ें:-