टीएमसी सांसद काकोली घोष ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया

Ads

टीएमसी सांसद काकोली घोष ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया

  •  
  • Publish Date - May 27, 2026 / 03:24 PM IST,
    Updated On - May 27, 2026 / 03:24 PM IST

कोलकाता, 27 मई (भाषा) तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व के प्रति सार्वजनिक रूप से निराशा व्यक्त करने वाली लोकसभा सदस्य काकोली घोष दस्तीदार ने बुधवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।

सांसद काकोली घोष दस्तीदार हाल ही में टीएमसी के प्रमुख कार्यक्रमों से अनुपस्थित रहीं और उन्होंने पार्टी के आंतरिक कामकाज पर भी असंतोष व्यक्त किया था। दस्तीदार ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है, हालांकि वह सांसद बनी रहेंगी।

दस्तीदार ने टीएमसी में कई पदों पर कार्य किया, वह पार्टी की महिला इकाई की अध्यक्ष भी रहीं।

टीएमसी नेतृत्व की आपत्तियों के बावजूद उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई प्रशासनिक बैठक में भाग लिया।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश