Today Live Breaking News and Updates 30 July 2026
नई दिल्ली। Today Live Breaking News and Updates 30 July 2026: संसद भवन के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय में हाई लेवल मीटिंग आयोजित की गई है। पीएम मोदी की अगुवाई में हुई इस मीटिंग में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर पीयूष गोयल, किरेन रिजिजू समेत कई वरिष्ठ मंत्री मौजूद है।
संसद का सत्र की कार्यवाही शुरू होते ही आज पेपर लीक के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज और प्रोटेस्ट के बाद गिरफ्तारियों पर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। सार्वजनिक परीक्षा संशोधन विधेयक (Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Amendment Bill, 2026) पेश होने और फिर उस पर चर्चा के दौरान भी काफी नारेबाजी होती रही। हालांकि, बाद में यह बिल ध्वनिमत से लोकसभा में पास हो गया। इतना ही नहीं वंदे मातरम् बिल (Vande Mataram Bill) भी संसद के दोनों सदनों में पास हो गया।
देश के तीन राज्यों की तीन विधानसभा सीटों पर आज 30 जुलाई को उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। इनमें मध्य प्रदेश के दतिया (Datia By Election 2026), बिहार के बांकीपुर और गुजरात (Gujarat By Election) की मंजालपुर में उपचुनाव हो रहे हैं। मध्य प्रदेश की दतिया में बीजेपी से आशुतोष तिवारी और कांग्रेस से घनश्याम सिंह आमने-सामने है।
बिहार के बांकीपुर में (Bankipur By Election 2026) में भाजपा से नीरज कुमार सिन्हा, जनसुराज से प्रशांत किशोर और राजद से रेखा गुप्ता के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। बात करें अगर गुजरात (Gujarat By Election 2026) की मंजालपुर की तो यहां भाजपा से सतीश पटेल, कांग्रेस से भीखाभाई रबारी के बीच कड़ी टक्कर है।
तीनों राज्यों में मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आज सुबह से ही वोटिंग शुरू हो गई है, जो शाम 6 बजे तक होगी, जबकि मतगणना 3 अगस्त को की जाएगी।