कल होगी केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, कोरोना से निपटने के लिए मेगाप्लान पर होगी चर्चा

कल होगी केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, कोरोना से निपटने के लिए मेगाप्लान पर होगी चर्चा

कल होगी केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, कोरोना से निपटने के लिए मेगाप्लान पर होगी चर्चा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: April 14, 2020 9:06 am IST

नईदिल्ली। लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाने के बाद केंद्र सरकार अब कुछ अहम फैसले ले सकती है, मोदी कैबिनेट की बैठक कल यानी बुधवार शाम 5.30 बजे 7, लोक कल्याण मार्ग पर होने वाली है। माना जा रहा है कि बैठक में कुछ सेक्टर को छूट देने पर सहमति बन सकती है, साथ ही कोरोना से निपटने के मेगा प्लान पर चर्चा होगी।

ये भी पढ़ें: राष्ट्र को दिए संबोधन के बाद पीएम मोदी ने बदली ट्विटर अकाउंट की प्रोफाइल फोटो, संदेश- गमछा भी है मास्क

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित करते हुए लॉकडाउन की मियाद को 3 मई तक बढ़ा दिया है, इस ऐलान के साथ पीएम मोदी ने कहा कि कल सरकार की ओर से एक गाइडलाइन जारी की जाएगी, इस गाइडलाइन की चर्चा केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में हो सकती है, किसानों के साथ ही कुछ सेक्टर को राहत की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: अप्रैल महीने में ही खुलेंगे इन धार्मिक स्थलों के कप…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com