नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के पहाड़गंज इलाके में श्री कृष्ण जन्माष्टमी शोभा यात्रा के कारण तीन सितंबर को मध्य दिल्ली की कई सड़कों पर यातायात की आवाजाही प्रभावित रहने की संभावना है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
यातायात परामर्श के अनुसार, यात्रा सुबह 10 बजे शुरू होगी और इसमें रथों और झांकियों के साथ 2,000 से अधिक भक्तों के भाग लेने की उम्मीद है।
जुलूस के दौरान रानी झांसी रोड, डीबीजी रोड, चेम्सफोर्ड रोड, पंचकुइयां रोड और आसपास के हिस्सों पर यातायात की आवाजाही प्रभावित होने की संभावना है।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को धैर्य रखने, यातायात नियमों का पालन करने और मार्ग पर तैनात यातायात कर्मियों के साथ सहयोग करने की सलाह दी है।
भाषा नोमान नोमान माधव
माधव