उत्तराखंड में हिमस्खलन में फंसे प्रशिक्षु पर्वतारोही

Ads

उत्तराखंड में हिमस्खलन में फंसे प्रशिक्षु पर्वतारोही

  •  
  • Publish Date - October 4, 2022 / 02:58 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

देहरादून, चार अक्टूबर (भाषा) नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 28 प्रशिक्षु पर्वतारोहियों का एक समूह मंगलवार को उत्तरकाशी जिले के द्रौपदी का डंडा शिखर पर हिमस्खलन में फंस गया। इसके बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद मांगी।

धामी ने एक ट्वीट करके कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के पर्वतारोहियों की एक टीम पहले ही बचाव अभियान शुरू कर चुकी है।

मुख्यमंत्री धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से फोन पर बात भी की और बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद मांगी।

भाषा अमित माधव

माधव