जयपुर, 17 अगस्त (भाषा) सड़क सुरक्षा जागरूकता और सामाजिक गतिविधियों के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए परिवहन निरीक्षक दिनेश सिंह को जयपुर के चौगान स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित किया गया।
जयपुर-द्वितीय क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, विद्याधर नगर में पदस्थापित सिंह को 15 अगस्त को आयोजित समारोह में राजस्थान के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ तथा जयपुर जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट संदेश नायक ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया।
समारोह में जयपुर सांसद मंजू शर्मा और विधायक बालमुकुंद आचार्य भी मौजूद रहे।
सिंह ने स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों और सरकारी संस्थानों में विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों के बीच सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की हैं।
सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उनके कार्यों के लिए उन्हें पहले भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है।
भाषा बाकोलिया अमित
अमित