पेगासस जासूसी विवाद को लेकर तृणमूल कांग्रेस की छात्र शाखा ने धरना दिया

Ads

पेगासस जासूसी विवाद को लेकर तृणमूल कांग्रेस की छात्र शाखा ने धरना दिया

  •  
  • Publish Date - July 20, 2021 / 01:02 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

कोलकाता, 20 जुलाई (भाषा) तृणमूल कांग्रेस की छात्र शाखा ने इजराइली जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस के जरिये कथित तौर पर विपक्षी नेताओं, पत्रकारों, कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों की जासूसी किए जाने के विरोध में मंगलवार को कोलकाता में धरना दिया। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया गया।

इस दौरान छात्र संगठन के कार्यकताओं ने भाजपा नीत केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही केंद्र सरकार पर उसकी नीतियों का विरोध करने वालों को परेशान करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

तृणमूल छात्र परिषद के प्रदेश अध्यक्ष तृणांकुर भट्टाचार्य ने कहा कि वे नेताओं, पत्रकारों, उद्योगपतियों समेत अन्य की कथित जासूसी की रिपोर्ट के पीछे का सच उजागर करने की मांग कर रहे हैं।

भट्टाचार्य ने आरोप लगाया, ” नरेंद्र मोदी सरकार उन लोगों को परेशान करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है जो उनकी नीतियों की आलोचना करते हैं। अब पेगासस प्रकरण यह दर्शाता है कि इस सरकार ने सभी हदें पार कर दी हैं।”

केंद्र को ”जन विरोधी” करार देते हुए छात्र परिषद के सदस्यों ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार को लोगों की जासूसी करने से रोका जाना चाहिए।

भाषा

शफीक नरेश

नरेश

शीर्ष 5 समाचार