तृणमूल झूठे दावे कर रही है कि अगर भाजपा जीती तो वह मछली खाने से रोक देगी : हिमंत शर्मा

Ads

तृणमूल झूठे दावे कर रही है कि अगर भाजपा जीती तो वह मछली खाने से रोक देगी : हिमंत शर्मा

  •  
  • Publish Date - April 16, 2026 / 03:15 PM IST,
    Updated On - April 16, 2026 / 03:15 PM IST

(फाइल फोटो के साथ)

कूचबिहार (बंगाल), 16 अप्रैल (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जीतने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा मांस और मछली के सेवन पर रोक लगाने को लेकर झूठे दावे कर रही है।

उत्तरी बंगाल में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि भाजपा शासित असम में कोई भी व्यक्ति अपनी इच्छा के अनुसार जितना चाहे उतना मांसाहारी भोजन कर सकता है।

उन्होंने कहा कि असम में केवल गोमांस (बीफ) के सेवन पर ही प्रतिबंध है।

शर्मा ने कहा, ‘‘आप धुबरी या गोलपाड़ा जाकर जितनी चाहें मछली और मांस खा सकते हैं, इस पर कोई रोक नहीं है।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘(मुख्यमंत्री) ममता बनर्जी को चिंता है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर यहां बीफ का व्यापार बंद हो जाएगा।’’

असम के मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि तृणमूल चाहती है कि मवेशियों की तस्करी बांग्लादेश में जारी रहे ताकि वे ‘‘अपनी जेबें भर सकें।’’

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) समेत केंद्रीय एजेंसियां पश्चिम बंगाल से बांग्लादेश में कथित मवेशी तस्करी की जांच कर रही हैं।

शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल Himanta

गोला पवनेश

पवनेश