तृणमूल नेता सागरिका घोष ने पश्चिम बंगाल में वोट चोरी के प्रयास का आरोप लगाया

Ads

तृणमूल नेता सागरिका घोष ने पश्चिम बंगाल में वोट चोरी के प्रयास का आरोप लगाया

  •  
  • Publish Date - April 1, 2026 / 01:12 AM IST,
    Updated On - April 1, 2026 / 01:12 AM IST

नयी दिल्ली, 31 मार्च (भाषा) तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ‘वोट लूटने की कोशिश’ का मंगलवार को आरोप लगाया और दावा किया कि राज्य में बड़ी संख्या में फॉर्म 6 जमा किए जा रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा में उपनेता सागरिका घोष ने यहां संवाददाता सम्मेलन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा लिखे गए पत्र का हवाला देते हुए कहा कि लोकतंत्र ‘गंभीर खतरे’ में है।

घोष ने कहा, ‘हम बंगाल में लोकतंत्र पर हो रहे सुनियोजित हमले और वोट लूटने के सुनियोजित प्रयास को यहां उजागर करने आए हैं। कल (सोमवार को) तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी मुख्य निर्वाचन आयुक्त के कार्यालय गए और मुख्यमंत्री को मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखने के लिए मजबूर होना पड़ा।’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘जब मुख्यमंत्री को अपने ही कार्यालय में हुई धोखाधड़ी के बारे में निर्वाचन आयोग को पत्र लिखना पड़े, तो लोकतंत्र पहले से ही गंभीर खतरे में है। यह कोई गड़बड़ी नहीं, यह एक सुनियोजित साजिश है।’

घोष ने कहा कि सोमवार को दिन में 11 बजे से शाम 6 बजे के बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय में लगभग 30,000 फॉर्म 6 आवेदन एक साथ जमा किए गए।

भाषा आशीष जितेंद्र

जितेंद्र