विधानसभा चुनाव के लिए टीएमसी का नारा ‘बंगाल को चाहिए अपनी बेटी’, ‘स्थानीय बनाम बाहरी’ के मुद्दे की बहस को मिलेगी हवा?

Ads

विधानसभा चुनाव के लिए टीएमसी का नारा ‘बंगाल को चाहिए अपनी बेटी’, ‘स्थानीय बनाम बाहरी’ के मुद्दे की बहस को मिलेगी हवा?

  •  
  • Publish Date - February 20, 2021 / 09:55 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ‘बंगाल की बेटी’ बताते हुए शनिवार को ‘बंगाल को चाहिए अपनी बेटी’ का नारा दिया और ‘स्थानीय बनाम बाहरी’ के मुद्दे पर बहस को और बढ़ा दिया।

Read More: जयस्तंभ चौक स्थित SBI के कैश काउंटर से 2.50 लाख रुपए पार, अज्ञात आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

इस नारे के साथ बनर्जी की फोटो वाले होर्डिंग समूचे कोलकाता में लगाये गये हैं। सत्तारूढ़ पार्टी ने ईएम बाईपास के पास स्थित अपने मुख्यालय से आधिकारिक रूप से इसकी शुरुआत की।

Read More: युवती को शराब पिलाकर गैंगरेप, नर्मदा जयंती पर नदी के दर्शन करने गई थी पीड़िता

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा, ‘‘राज्य के लोग अपनी बेटी चाहते हैं जो पिछले कई साल से मुख्यमंत्री के रूप में उनके साथ है। हम बंगाल में किसी बाहरी को नहीं लाना चाहते हैं।’’

Read More: हत्थे चढ़े हथियारों के सौदागर! 51 देशी पिस्टल-कारतूस समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, चेन स्नैचिंग करने वाले ईरानी गैंग को भी पुलिस ने दबोचा

तृणमूल कांग्रेस की भाजपा के साथ तल्ख राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता चल रही है और वह पार्टी (भाजपा) के नेताओं को बाहरी कहती है जो राज्य में ‘‘चुनावी सैर सपाटे’’ के लिए आए हैं।

Read More: आतंकवादी हमलों में पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, हथियारबंद हमलावरों ने जांच चौकी पर की अंधाधुंध फायरिंग