त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को विशेष किस्म के अनानास भेजे

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को विशेष किस्म के अनानास भेजे

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को विशेष किस्म के अनानास भेजे
Modified Date: July 29, 2026 / 06:12 pm IST
Published Date: July 29, 2026 6:12 pm IST

अगरतला, 29 जुलाई (भाषा) त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बुधवार को सद्भावना के तौर पर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को विशेष किस्म के अनानास की एक खेप भेजी।

देश में उगाए गए ‘केव’ किस्म के अनानास की 100 पेटी अगरतला के पास स्थित अखौरा एकीकृत जांच चौकी के रास्ते ढाका भेजी गई।

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री द्वारा त्रिपुरा के मुख्यमंत्री को हाल में ‘हरिभंगा’ आम तोहफे में दिए जाने के बाद ये अनानास भेजे गए हैं।

कृषि और किसान कल्याण विभाग के सचिव अपूर्व कुमार रॉय ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘बांग्लादेश के प्रधानमंत्री द्वारा हमारे मुख्यमंत्री को स्वादिष्ट आम तोहफे में दिए जाने के जवाब में, आज मुख्यमंत्री की ओर से हमने अखौरा एकीकृत जांच चौकी के रास्ते बांग्लादेश के प्रधानमंत्री और वहां के लोगों के लिए ‘केव’ किस्म के अनानास की 100 पेटियां भेजी हैं, जिनमें 600 से अधिक अनानास हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि बांग्लादेश के लोग हमारे अनानास का स्वाद लें। राज्य विदेशों को अनानास का निर्यात करता है और हम चाहते हैं कि हमारे राज्य का फल पड़ोसी देश में भी लोकप्रिय हो।’’

कृषि और किसान कल्याण विभाग के निदेशक पी.बी. जमातिया ने बताया कि ताजे तोड़े गए ‘केव’ किस्म के अनानास बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को भेजे गए।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में सबसे अच्छी मानी जाने वाली ‘क्वीन’ किस्म के अनानास का मौसम पहले ही खत्म हो चुका है, इसलिए हमने दूसरी सबसे अच्छी किस्म ‘केव’ बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को भेजी है।’’

भाषा सुभाष नरेश

नरेश


लेखक के बारे में