टीवीके प्रमुख विजय ने तिरुचेंदुर मंदिर पहुंचकर प्रार्थना की

Ads

टीवीके प्रमुख विजय ने तिरुचेंदुर मंदिर पहुंचकर प्रार्थना की

  •  
  • Publish Date - April 28, 2026 / 04:24 PM IST,
    Updated On - April 28, 2026 / 04:24 PM IST

तूतीकोरिन (तमिलनाडु), 28 अप्रैल (भाषा) तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के कुछ दिन बाद टीवीके प्रमुख विजय मंगलवार को तूतीकोरिन के प्रसिद्ध सुब्रमण्य स्वामी मंदिर पहुंचे और प्रार्थना की।

तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के एक सूत्र ने बताया कि विजय ने राज्य में 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की जीत के लिए प्रार्थना की। मतगणना चार मई को होगी और पार्टी को अपने पहले चुनावी मुकाबले में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

तिरुचेंदुर मुरुगन मंदिर, तूत्तुक्कुडि जिले में स्थित है।

अभिनेता की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक मंदिर के पास इकट्ठे हुए थे।

टीवीके संस्थापक विजय ने ‘विश्वरूप’ दर्शन में भाग लिया और प्रार्थना की। उनके साथ अन्य नेता भी थे।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप