चेन्नई, 10 मई (भाषा) तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के शोलावंदन सीट से विधायक एम.वी. करुप्पैया ने रविवार को तमिलनाडु विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष के रूप में शपथ ली।
लोक भवन में आयोजित एक सादे समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जोसेफ सी विजय भी मौजूद रहे।
करुप्पैया अन्ना द्रमुक छोड़ने के बाद टीवीके में शामिल हुए थे। वह 2011 से 2016 तक शोलावंदन (आरक्षित) सीट से अन्ना द्रमुक के विधायक रह चुके हैं।
तमिलनाडु विधानसभा के 234 नवनिर्वाचित विधायक सोमवार को शपथ लेने वाले हैं।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 12 मई को होगा।
भाषा गोला प्रशांत
प्रशांत