मणिपुर में असम के व्यक्ति की हत्या के मामले में दो लोग गिरफ्तार

Ads

मणिपुर में असम के व्यक्ति की हत्या के मामले में दो लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - September 8, 2026 / 03:13 PM IST,
    Updated On - September 8, 2026 / 03:13 PM IST

इंफाल, आठ सितंबर (भाषा) मणिपुर के इंफाल में मादक पदार्थों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के बाद असम के एक व्यक्ति की उसके दो साथियों ने कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘सोमवार रात थंगल बाजार में असम के सिलचर के बोरोजालेंगा गांव के एक व्यक्ति की गर्दन पर धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी गई।’

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान एक आरोपी ने बदला लेने की नीयत से अपराध को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है। यह घटना गांजे के लेन-देन को लेकर पीड़ित के साथ हुए विवाद का परिणाम थी।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और हत्या में इस्तेमाल हथियार को बरामद करने के प्रयास जारी हैं।

भाषा प्रचेता नरेश

नरेश