पंजाब के बठिंडा में दो लोग गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

Ads

पंजाब के बठिंडा में दो लोग गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

  •  
  • Publish Date - June 13, 2026 / 03:25 PM IST,
    Updated On - June 13, 2026 / 03:25 PM IST

चंडीगढ़, 13 जून (भाषा) पंजाब पुलिस ने शनिवार को बठिंडा में दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से .32 बोर की दो पिस्तौल व पांच कारतूस जब्त किए।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि दोनों आरोपी जेल में बंद एक गैंगस्टर द्वारा चलाए जा रहे आपराधिक नेटवर्क से जुड़े हैं जो फिरोजपुर इलाके में सक्रिय है।

उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि है तथा वे हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन समेत कई मामलों में शामिल हैं।

बठिंडा के सिविल लाइंस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए जांच जारी है।

भाषा

शुभम प्रशांत

प्रशांत