एक लाख रुपये रिश्वत लेते बेंगलुरु के दो पुलिस अधिकारी और एक व्यक्ति गिरफ्तार

एक लाख रुपये रिश्वत लेते बेंगलुरु के दो पुलिस अधिकारी और एक व्यक्ति गिरफ्तार

एक लाख रुपये रिश्वत लेते बेंगलुरु के दो पुलिस अधिकारी और एक व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: August 17, 2025 / 03:33 pm IST
Published Date: August 17, 2025 3:33 pm IST

बेंगलुरु, 17 अगस्त (भाषा) राममूर्ति नगर थाने के दो पुलिस अधिकारियों और एक अन्य व्यक्ति को कथित तौर पर एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। लोकायुक्त अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

आरोपियों की पहचान पुलिस निरीक्षक राजशेखर (48), उपनिरीक्षक रुमान पाशा (32) और देवरा जीवनहल्ली निवासी इमरान बाबू (32) के रूप में हुई है।

लोकायुक्त अधिकारियों ने बताया कि उन्हें शनिवार को मांगी गई राशि में से एक लाख रुपये लेते हुए पकड़ा गया, पैसा बरामद कर लिया गया।

के.आर.पुरम निवासी शिकायतकर्ता मंजूनाथ (47) ने लोकायुक्त अधिकारियों से संपर्क कर आरोप लगाया कि आरोपियों ने आभूषण और नकदी गायब होने के घरेलू विवाद से जुड़ी उनकी शिकायत की जांच के लिए दो लाख रुपये की मांग की थी।

भाषा शोभना संतोष

संतोष


लेखक के बारे में