बुर्का पहनकर दुर्गा पंडाल में घुसी दो महिलाएं, करने लगीं ये काम, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Hyderabad News : पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक लगातार इस तरह की घटनाएं घट रही हैं।
who are pasmanda muslims
Durga mata idol vandalised in hyderabad : पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक लगातार इस तरह की घटनाएं घट रही हैं। पुलिस लोगों को लगातार जागरूक कर रही है। इसके बाद भी क्राइम की वारदातें नहीं थम रही हैं। नया मामला आंंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद का है। आरोप है कि बुर्का पहने दो महिलाओं ने पहले एक चर्च में मदर मैरी की मूर्ति को तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद ये महिलाएं पास के दुर्गा पंडाल में पहुंची और वहां दुर्गा की मूर्ति भी खंडित कर दी।
यह भी पढ़ें : Navratri 2022: नवरात्रि में राशि के अनुसार खरीदें ये इस रंग का वाहन, बदल जाएगी आपकी तकदीर
दुर्गा मूर्ति तोड़ने के आरोप में दो मुस्लिम महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में महिलाओं को मानसिक रूप से अस्थिर बताया जा रहा है। इस संबंध में केस दर्ज किए गए हैं और जांच जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना के सामने आने के बाद जिस पुलिस थाने में इन महिलाओं से पूछताछ की जा रही है, उसके बाहर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन किया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इन महिलाओं के पास से चाकू और अन्य सामान भी बरामद किया गया है। हैदराबाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन महिलाओं की उम्र 22-23 साल के आसपास है और ये जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं।
यह भी पढ़ें : नेहा कक्कड़ पर फिर बरसीं फाल्गुनी पाठक, बोली – ‘गाने को फालतू क्यों बना देती हो’, नहीं खत्म हो रहा तकरार

Facebook


