दिल्ली में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में दो बच्चों के डूबने की आशंका, तलाश अभियान जारी

Ads

दिल्ली में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में दो बच्चों के डूबने की आशंका, तलाश अभियान जारी

  •  
  • Publish Date - July 12, 2026 / 07:50 PM IST,
    Updated On - July 12, 2026 / 07:50 PM IST

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (भाषा) बाहरी उत्तरी दिल्ली के मुखमेलपुर इलाके में रविवार शाम खेत में बारिश के पानी से भरे एक गड्ढे में कथित तौर पर गिरने से दो बच्चों के डूबने की आशंका है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

डीएफएस के अनुसार, इस घटना की सूचना शाम 5.55 बजे मिली। सूचना में बताया गया कि खेत में बारिश के पानी से भरे एक गड्ढे में दो बच्चों के डूब जाने की आशंका है।

डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही बचाव दल की दो टीम मौके पर भेजी गईं और तलाश एवं बचाव अभियान जारी है।

उन्होंने बताया कि बच्चों की पहचान और उनकी स्थिति सहित अन्य विवरण की प्रतीक्षा है।

भाषा रवि कांत रवि कांत दिलीप

दिलीप