ओडिशा के बालासोर में पानी से भरी बंद पड़ी पत्थर की खदान में कॉलेज के दो छात्र डूबे

Ads

ओडिशा के बालासोर में पानी से भरी बंद पड़ी पत्थर की खदान में कॉलेज के दो छात्र डूबे

  •  
  • Publish Date - August 23, 2026 / 03:11 PM IST,
    Updated On - August 23, 2026 / 03:11 PM IST

बालासोर, 23 अगस्त (भाषा) ओडिशा के बालासोर जिले में पानी से भरी एक बंद पड़ी पत्थर खदान में नहाने के दौरान कॉलेज के दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान एफएम कॉलेज बालासोर के वाणिज्य के छात्र अंशुमान पात्रा (17) और भावेश पात्रा (16) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि तीन दोस्त शनिवार को नीलगिरि थाना क्षेत्र के मित्रपुर इलाके में स्थित ‘ब्लू लेक’ नामक पानी से भरी पत्थर खदान में गए थे।

पुलिस के अनुसार, नहाने के दौरान दो छात्र डूब गए, जबकि तीसरा छात्र तैरकर किनारे पहुंच गया। उसने स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद प्रशासन ने ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल और दमकल विभाग के साथ मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा कि व्यापक तलाश के बाद रविवार को लापता दोनों किशोरों के शव बरामद कर लिए गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा

राखी वैभव

वैभव