केरल में गिरजाघर जाते समय सरकारी बस की टक्कर में दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत

Ads

केरल में गिरजाघर जाते समय सरकारी बस की टक्कर में दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत

  •  
  • Publish Date - January 12, 2025 / 01:10 PM IST,
    Updated On - January 12, 2025 / 01:10 PM IST

त्रिशूर (केरल), 12 जनवरी (भाषा) केरल के त्रिशूर जिले में रविवार को सुबह की प्रार्थना के लिए गिजाघर जा रहीं दो बुजुर्ग महिलाओं को एक सरकारी बस ने टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि ओल्लूर में सड़क पार करने की कोशिश करते समय महिलाओं को केएसआरटीसी की बस ने टक्कर मार दी।

ये महिलाएं चिय्याराम की निवासी थीं।

पुलिस ने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

भाषा योगेश शोभना

शोभना