मंडी (हिमाचल प्रदेश), तीन मार्च (भाषा) मंडी जिले में बृहस्पतिवार को हिमाचल सड़क परिवहन निगम की एक बस के खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मंडी की पुलिस अधीक्षक (एसपी) शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि दुर्घटना सरकाघाट सब डिविजन के झिर गांव में हुई। उन्होंने कहा कि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
भाषा आशीष पवनेश
पवनेश