हजारीबाग, आठ अप्रैल (भाषा) झारखंड के हजारीबाग जिले में मंगलवार को एक बस और ट्रक के आपस में टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई तथा 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर चरही के पास अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे यह घटना हुई।
चरही थाने के प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
भाषा प्रीति नेत्रपाल
नेत्रपाल