झारखंड में बस और ट्रक की भिड़ंत, दो की मौत
झारखंड में बस और ट्रक की भिड़ंत, दो की मौत
रांची, 10 मार्च (भाषा) झारखंड के रांची में रविवार को एक बस की ट्रक से टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहन एक फ्लाईओवर के खंभे से जा टकराए। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि यह दुर्घटना तड़के करीब पांच बजे हुई।
तुपुदाना पुलिस थाना प्रभारी मीरा सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘दुर्घटना में एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान की जा रही है।’
जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त बस रांची से चाईबासा जा रही थी।
भाषा योगेश वैभव
वैभव

Facebook


