बदायूं में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

बदायूं में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, पांच घायल

बदायूं में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, पांच घायल
Modified Date: November 2, 2025 / 10:18 pm IST
Published Date: November 2, 2025 10:18 pm IST

बदायूं (उप्र), दो नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में इस्लामनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा कुंदावली गांव के पास उस समय हुआ जब महरौला गांव निवासी राजमिस्त्री शमशाद (32) मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने दो मजदूरों के साथ काम से लौट रहे थे, उसी समय विपरीत दिशा से देव सिंह (26) मोटरसाइकिल से अपने दोस्तों शिवदीप, मनीष और दीपक कुमार के साथ सामान लेने बाजार जा रहा था।

इस्लामनगर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि ग्राम कुंदावली के पास दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई, जिसमें शमशाद और देव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य पांच घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया जिनमें से दो की हालत गंभीर है।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को बरेली रेफर किया गया है, जबकि अन्य को जिला अस्पताल व राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं राजेंद्र खारी

खारी


लेखक के बारे में