बदायूं में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

Ads

बदायूं में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - May 8, 2026 / 12:19 PM IST,
    Updated On - May 8, 2026 / 12:19 PM IST

बदायूँ (उप्र), आठ मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के बदायूं में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और जबकि एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बदायूँ जिले में, बदायूँ-दातागंज मार्ग पर बृहस्पतिवार रात उनकी मोटरसाइकिल एक सड़क पर खड़े चार पहिया वाहन से टकरा जाने से एक व्यक्ति और उसके भतीजे की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हादसा दातागंज कोतवाली क्षेत्र के डहरपुर और सराय गांव के बीच उस समय हुआ जब लहरपुर गांव निवासी सुखवीर (40) अपनी पत्नी धन देवी और भतीजे ओमवीर (30) के साथ मूसाझाग थाना क्षेत्र के समौरा गांव से घर लौट रहे थे ।

पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल सड़क के किनारे खड़े चार पहिया वाहन से टकरा गयी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये।

दातागंज कोतवाली प्रभारी वेदपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दातागंज पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने सुखवीर और ओमवीर को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि बाद में धन देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह दुर्घटना मोटरसाइकिल के खड़े वाहन से टकराने के कारण हुई।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं जफर मनीषा

मनीषा