फगवाड़ा (पंजाब), 28 जनवरी (भाषा) फगवाड़ा-होशियारपुर मार्ग पर शनिवार को एक कार पेड़ से जा टकराई, जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभी चार लोग पेशेवर फोटोग्राफर थे और होशियारपुर से एक शादी समारोह को कवर करके लौट रहे थे।
अतिरिक्त थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने कहा कि मृतकों की पहचान बठिंडा जिले के जुगराज सिंह (27) और बरनाला जिले के लोकेश कुमार (35) के रूप में हुई है।
अधिकारी ने कहा कि घायल गुरसेवक सिंह और गगनदीप सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
भाषा शफीक नेत्रपाल
नेत्रपाल