दिल्ली में दवा आपूर्ति गिरोह संचालित करने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार

Ads

दिल्ली में दवा आपूर्ति गिरोह संचालित करने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - February 15, 2026 / 06:48 PM IST,
    Updated On - February 15, 2026 / 06:48 PM IST

नयी दिल्ली, 15 फरवरी (भाषा) पश्चिमी दिल्ली में प्रतिबंधित दवाओं का भंडारण और इन दवाइयों की आपूर्ति का गिरोह संचालित करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान पश्चिम विहार स्थित शिवम मेडिकोज के मालिक विनय मल्होत्रा ​​(47) और रघुबीर नगर स्थित अग्रवाल मेडिप्लस के मालिक चंदन बंसल (40) के रूप में हुई है।

इस अभियान के दौरान 3,360 ट्रामाडोल कैप्सूल और कोडीन फॉस्फेट सिरप की 84 बोतलें जब्त की गईं।

यह मामला सितंबर 2025 का है, जब पुलिस को सूचना मिली थी कि मल्होत्रा ​​कथित तौर पर बिना वैध पर्चे या बिल के मनोरोग संबंधी दवाएं बेच रहा है।

पुलिस के अनुसार, मल्होत्रा ​​को उसकी दुकान पर छापा मारने के बाद गिरफ्तार किया गया, क्योंकि वह दवा भंडार के वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने खुलासा किया कि उसने बंसल से दवाएं खरीदी थीं, जो उचित रिकॉर्ड रखे बिना और वैध दस्तावेज प्राप्त किए बिना कई दवा विक्रेताओं को प्रतिबंधित दवाओं की आपूर्ति करता था।

पुलिस ने बताया कि कई कंपनियों ने भी बंसल के साथ किसी भी तरह के लेन-देन से इनकार किया और उसे 11 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों पर स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वे एक दशक से अधिक समय से दवाइयों का कारोबार करता था और मुख्य रूप से पश्चिमी और बाहरी दिल्ली में प्रतिबंधित दवाओं को अधिक मुनाफे में बेच रहा था।

पुलिस ने बताया कि अन्य आपूर्तिकर्ताओं की पहचान करने और अतिरिक्त भंडार बरामद करने के प्रयास जारी हैं।

भाषा

राखी गोला

गोला