बनिहाल (जम्मू-कश्मीर) आठ मार्च (भाषा) जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में पुलिस ने सोमवार को एक मादक तस्कर के साथ दो लोगों को कथित तौर पर हेरोइन बेचने के मामले में गिरफ्तार किया।
अधिकारियों ने बताया कि नियमित जांच के दौरान पुलिस दल ने एक व्यक्ति को रोका और उसके पास से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। व्यक्ति की पहचान रामबन के बनिहाल इलाके के तनवी अहमद उर्फ जिम्मी के तौर पर हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि मौके से दो और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान अहमद ने प्रतिबंधित मादक पदार्थ अवैध रूप से युवकों को बेचने की बात स्वीकार की है।
अधिकारियों ने बताया कि बनिहाल पुलिस थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।
भाषा निहारिका शाहिद
शाहिद