मणिपुर में वसूली के आरोप में दो उग्रवादी गिरफ्तार

Ads

मणिपुर में वसूली के आरोप में दो उग्रवादी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - July 14, 2025 / 09:42 AM IST,
    Updated On - July 14, 2025 / 09:42 AM IST

इंफाल, 14 जुलाई (भाषा) सुरक्षा बलों ने मणिपुर में वसूली में कथित संलिप्तता के आरोप में दो प्रतिबंधित संगठनों के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

प्रतिबंधित यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पंबेई) के एक उग्रवादी को शनिवार को इंफाल पश्चिम जिले के मयांग इंफाल बेंगून माखा लेईकाई से गिरफ्तार किया गया।

उसकी पहचान खुल्लकपम अयाजुद्दीन (40) के रूप में हुई है और वह मयांग इंफाल इलाके में वसूली में शामिल था।

प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (एमएफएल) के एक सक्रिय सदस्य को रविवार को इंफाल पूर्व जिले के हप्ता कांगजेइबुंग इलाके से गिरफ्तार किया गया।

उसकी पहचान अथोकपम सुनील (43) के रूप में हुई है और वह व्यापारियों से वसूली में शामिल था।

भाषा गोला वैभव

वैभव