श्रीनगर, 30 जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए जबकि एक अन्य आतंकवादी ने आत्मसमर्पण कर दिया। आधिकारियों ने यह जानकारी दी।
आधिकारियों के मुताबिक आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने कुलगाम जिले के चिमेर गांव में घेराबंदी एवं तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान वहां मौजूद आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं जबकि एक अन्य आतंकवादी ने हथियार डाल कर आत्मसमर्पण कर दिया। मुठभेड़ के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
भाषा रवि कांत अविनाश
अविनाश