जम्मू कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए

Ads

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए

  •  
  • Publish Date - November 20, 2021 / 02:24 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

श्रीनगर,20 नवंबर (भाषा) जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में शनिवार को दो आतंकवादी मारे गए।

पुलिस ने यह जनकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के होने की सूचना मिलने पर कुलगाम जिले के आशमुजी इलाके में घेराबंदी करके तलाश अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान क्षेत्र में छिपे आतंकवादियों ने जवानों पर गोलियां चलाई , जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाई ,जिसमें एक आतंकवादी मारा गया। मारे गए आतंकवादी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ अभी जारी है।

भाषा

शोभना माधव

माधव