कुपवाड़ा में मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए

Ads

कुपवाड़ा में मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए

  •  
  • Publish Date - May 3, 2023 / 12:18 PM IST,
    Updated On - May 3, 2023 / 12:18 PM IST

श्रीनगर, तीन मई (भाषा) जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों के साथ बुधवार को हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पिचनाद माछिल इलाके के निकट हुई।

अधिकारी ने बताया, ‘‘ दो आतंकवादी मारे गए। तलाश अभियान अभी भी जारी है।’’

उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की शिनाख्त की जा रही है तथा उनके संगठन के बारे में पता लगाया जा रहा है।

भाषा शोभना मनीषा

मनीषा