दिल्ली छावनी में थार गाड़ी की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो एनडीएमसी कर्मियों की मौत, चालक गिरफ्तार

दिल्ली छावनी में थार गाड़ी की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो एनडीएमसी कर्मियों की मौत, चालक गिरफ्तार

दिल्ली छावनी में थार गाड़ी की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो एनडीएमसी कर्मियों की मौत, चालक गिरफ्तार
Modified Date: September 3, 2026 / 11:24 am IST
Published Date: September 3, 2026 11:24 am IST

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के दिल्ली छावनी इलाके में एक एसयूवी कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, दोनों मृतकों की उम्र लगभग 45-50 वर्ष है और वे लोधी रोड पर एनडीएमसी दफ्तर से अपनी ड्यूटी पूरी कर वापस द्वारका सेक्टर-1 स्थित अपने घर जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम लगभग 5:00 बजे ड्यूटी से लौट रहे दिल्ली कैंट थाने के एक कर्मचारी ने आईओसी रेड लाइट के पास सड़क दुर्घटना देखी और तुरंत थाने को सूचित किया।

पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया कि मोटरसाइकिल फिसल गई थी और पीछे से आ रही थार गाड़ी उससे टकरा गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में दिल्ली कैंट थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने थार गाड़ी के चालक भूपेंद्र (26) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हरियाणा के झज्जर का रहने वाला है और रोहिणी में दूध की दुकान चलाता है। मामले में आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान वैभव

वैभव


लेखक के बारे में