मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के दो नए मामले, कुल मामले हुए 4,454

Ads

मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के दो नए मामले, कुल मामले हुए 4,454

  •  
  • Publish Date - March 25, 2021 / 05:11 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

आइजोल, 25 मार्च (भाषा) मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के दो नए मामले सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को संक्रमण के मामले बढ़कर 4,454 हो गए।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आइजोल जिले में नए मामले सामने आए।

राज्य में अभी 18 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 4,425 लोग ठीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब तक कोविड-19 से 11 मरीजों की मौत हो चुकी है।

भाषा यश शोभना

शोभना