दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग के दो अधिकारी निलंबित

Ads

दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग के दो अधिकारी निलंबित

  •  
  • Publish Date - June 25, 2022 / 01:36 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

नयी दिल्ली, 24 जून (भाषा) दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग के एक अधिकारी को दक्षिण दिल्ली में एक निजी इकाई को कथित तौर पर ‘‘फर्जी तरीके से’’ भूमि हस्तांतरित करने के लिए निलंबित किया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि उपराज्यपाल वी के सक्सेना द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनायी गई ‘‘जीरो टॉलरेंस’’ नीति के तहत यह कार्रवाई की गयी।

सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया था कि हौजखास के उप-पंजीयक डी सी साहू को इसी मामले में बुधवार को निलंबित किया गया था।

भाषा गोला शफीक

शफीक