बीकानेर,चार अक्टूबर (भाषा) जिले के लूणकरनसर तहसील के भादवा गांव में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर दो व्यक्तियों को गाड़ी से मारने का मामला सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने इस संबंध में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।
लूणकरनसर थाने के थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने रविवार को बताया भादवा गांव में सड़क किनारे बैठे हेतराम व इमीलाल को अजीत कुल्डिया, महेन्द्र कुल्डिया ओर राजू मेघवाल ने चुनावी रंजिश के चलते गाड़ी से टक्कर मार दी जिससे हेमराम की मौत हो गई जबकि इमीलाल घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि रविवार को तीनों नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
भाषा सं कुंज प्रशांत
प्रशांत