अमृतसर में अज्ञात हमलावरों ने दो लोगों को गोली मारी

Ads

अमृतसर में अज्ञात हमलावरों ने दो लोगों को गोली मारी

  •  
  • Publish Date - June 1, 2022 / 07:21 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

अमृतसर, एक जून (भाषा) पंजाब के अमृतसर में जीटी रोड पर स्थित खालसा कॉलेज के बाहर अज्ञात हमलावरों ने बुधवार को दो लोगों को गोली मार दी जिससे वे घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घायलों की पहचान लवप्रीत सिंह और गुरसिमरन सिंह के रूप में की गयी है और ये दोनों बटाला के रहने वाले हैं।

पुलिस ने बताया कि दोपहिया वाहन पर सवार दो हमलावरों ने लवप्रीत और गुरसिमरन को गोली मारी और इसके बाद वे मौके से फरार हो गये।

उन्होंने बताया कि घायल दोनों लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस दलों को भेजा गया है।

भाषा रंजन देवेंद्र

देवेंद्र