कोटा में निर्माणाधीन अंडरपास धंसने से रेलवे के दो इंजीनियरों की मौत

कोटा में निर्माणाधीन अंडरपास धंसने से रेलवे के दो इंजीनियरों की मौत

कोटा में निर्माणाधीन अंडरपास धंसने से रेलवे के दो इंजीनियरों की मौत
Modified Date: May 29, 2026 / 01:08 am IST
Published Date: May 29, 2026 1:08 am IST

कोटा, 28 मई (भाषा) राजस्थान के कोटा जिले में बृहस्पतिवार शाम को राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर दरा घाटी के पास एक निर्माणाधीन अंडरपास पर मिट्टी का एक हिस्सा ढह जाने से रेलवे के दो इंजीनियरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मृतकों की पहचान जूनियर इंजीनियर प्रभात सिंह और सीनियर सेक्शन इंजीनियर संजय झा के रूप में हुई है।

रेलवे जनसंपर्क अधिकारी रवींद्र लाखरा ने बताया कि यह दुर्घटना रात करीब आठ बजे उस वक्त हुई, जब निर्माणाधीन अंडरपास पर काम चल रहा था और ‘ब्लॉक-फिक्सिंग’ कार्य के दौरान अचानक मिट्टी का एक हिस्सा धंस गया।

इस हादसे में दोनों इंजीनियरों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें घटना के 15 मिनट के भीतर अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भाषा सुरेश शोभना

शोभना


लेखक के बारे में