उत्तर प्रदेश में दो तस्‍कर गिरफ्तार, एक करोड़ की मॉरफीन बरामद

Ads

उत्तर प्रदेश में दो तस्‍कर गिरफ्तार, एक करोड़ की मॉरफीन बरामद

  •  
  • Publish Date - February 11, 2021 / 12:54 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

बाराबंकी (उत्‍तर प्रदेश), 11 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने दो तस्‍करों को पकड़कर उनके कब्‍जे से एक करोड़ रुपये मूल्‍य की मॉरफीन बरामद की । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बृहस्‍पतिवार को बताया कि निगरानी दल और नगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात संयुक्‍त कार्यवाही में शहर के बाहरी इलाके में स्थित ओबरी क्षेत्र के जंगल में से रईस तथा उसके साथी मुफीद को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से कुल 912 ग्राम मॉरफीन, दो मोटसाइकिल तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

उन्‍होंने बताया कि बरामद नशीले पदार्थ की अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये बतायी जाती है।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक पकड़े गये अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया है कि वे टिकरा उस्मा गांव के एक व्यक्ति के लिए स्मैक बेचने का काम करते है। उन्होंने बताया कि वे स्मैक को लखनऊ, गोंडा और बहराइच में ले जाकर बेचते हैं।

भाषा सं सलीम रंजन

रंजन