दो तस्कर गिरफ्तार, पांच करोड़ से ज्यादा की मारफीन बरामद

Ads

दो तस्कर गिरफ्तार, पांच करोड़ से ज्यादा की मारफीन बरामद

  •  
  • Publish Date - August 25, 2024 / 07:57 PM IST,
    Updated On - August 25, 2024 / 07:57 PM IST

बाराबंकी, 25 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के जैदपुर क्षेत्र में रविवार को दो तस्करों को पकड़कर उनके कब्जे से पांच करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य की मारफीन बरामद की गयी।

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर जैदपुर पुलिस ने जहीरूद्दीन मोड़ पर रामू वर्मा और चन्द्रभान सिंह नामक तस्करों को पकड़ा गया। अभियुक्तों के कब्जे से दो पॉलिथीन के पैकेट में रखी कुल पांच किलो 100 ग्राम मारफीन बरामद की गयी।

उन्होंने बताया कि बरामद मारफीन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब पांच करोड़ 10 लाख रूपये बतायी जाती है। अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक अभियुक्तों ने बताया है कि उनका एक अन्तर्जनपदीय गिरोह है जो बाराबंकी और आस-पास के जिलों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करते है। उनके गिरोह के तार कई राज्यों से जुड़े हैं। उनके बारे में जानकारी की जा रही है।

भाषा सं सलीम रंजन

रंजन