कश्मीर में टीवी कलाकार की हत्या में शमिल दो आतंकवादी सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में घिरे

Ads

कश्मीर में टीवी कलाकार की हत्या में शमिल दो आतंकवादी सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में घिरे

  •  
  • Publish Date - May 26, 2022 / 11:05 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

श्रीनगर, 26 मई (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर ए तैयबा के दो आतंकवादी घिर गए हैं जिन्होंने बुधवार को एक महिला टीवी कलाकार की हत्या की थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर जोन) विजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘दिवंगत कलाकार अमरीन भट के दोनों हत्यारे (लश्कर के आतंकवादी) अवंतीपोरा मुठभेड़ में घिर गए हैं। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।”

अमरीन भट टीवी कलाकार और सोशल मीडिया स्टार थीं जिनकी बड़गाम जिले के चदूरा में बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और उनका 10 वर्षीय भतीजा इस हमले में घायल हो गया था।

इससे पहले एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में अगन हांजीपुरा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी है।

पुलिस के मुताबिक अभी तक किसी भी पक्ष में कोई हताहत नहीं हुआ है।

भाषा यश वैभव

वैभव