राजौरी/जम्मू, 22 नवंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादियों के फंसे होने की सूचना है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि धर्मसाल के बाजीमाल इलाके में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त मोर्चा की घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
अतिरिक्त बलों को इलाके में भेजा गया है।
भाषा सुरभि मनीषा
मनीषा