श्रीनगर, 19 अप्रैल (भाषा) जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नियमित जांच के दौरान सामान से सैटेलाइट फोन बरामद होने के बाद दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में ले लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
इस संबंध में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है।
भाषा
देवेंद्र नरेश
नरेश