राजौरी में टेम्पो और मिनी ट्रक के बीच टक्कर में दो महिलाओं की मौत, नौ गंभीर रूप से घायल

राजौरी में टेम्पो और मिनी ट्रक के बीच टक्कर में दो महिलाओं की मौत, नौ गंभीर रूप से घायल

राजौरी में टेम्पो और मिनी ट्रक के बीच टक्कर में दो महिलाओं की मौत, नौ गंभीर रूप से घायल
Modified Date: June 24, 2025 / 10:24 am IST
Published Date: June 24, 2025 10:24 am IST

(तस्वीरों के साथ)

राजौरी/जम्मू, 24 जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में मंगलवार को एक टेम्पो और मिनी ट्रक के बीच टक्कर में दो महिलाओं की मौत हो गई और नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे चट्टयारी-चिंगस में हुई। दुर्घटना में राजौरी शहर से जम्मू जा रहा टेम्पो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

उन्होंने बताया कि दो महिला यात्रियों, खोत्रा ​​निवासी इंशा फातिमा (26) और फतेहपुर निवासी फरजंद बेगम (50) की तत्काल मौत हो गयी जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों में बेगम के पति मोहम्मद इकबाल और उनकी बेटी राफिया इकबाल शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि घायलों में से सात को राजौरी में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि एक व्यक्ति और उसके नाबालिग भतीजे को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में