भाजपा सरकार के दो साल राजस्थान के लिए रहे नुकसानदायक : अशोक गहलोत

Ads

भाजपा सरकार के दो साल राजस्थान के लिए रहे नुकसानदायक : अशोक गहलोत

  •  
  • Publish Date - February 12, 2026 / 06:36 PM IST,
    Updated On - February 12, 2026 / 06:36 PM IST

(फाइल फोटो के साथ)

जयपुर, 12 फरवरी (भाषा) पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि राजस्थान की मौजूदा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार का दो साल का कार्यकाल राजस्थान के लिए नुकसानदायक रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की योजनाओं को कमजोर किया है।

गहलोत ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस सरकार के दो साल राज्य के लिए नुकसानदायक रहे हैं। हर गांव में स्थिति खराब हो रही है। शासन नाम की कोई चीज नजर नहीं आती।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं मुख्यमंत्री से राजनीति से हटकर कहना चाहता हूं कि आप अपनी टीम गांवों में भेजिए और वास्तविक स्थिति का आकलन कराइए। यदि आप फीडबैक लेकर सुशासन देंगे, भ्रष्टाचार रोकेंगे, तो फायदा जनता को होगा।’’

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की अन्नपूर्णा योजना सहित कई योजनाओं को बंद किए जाने का आरोप लगाते हुए गहलोत ने कहा कि कांग्रेस की योजनाओं को कमजोर किया जा रहा है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा,‘‘हमें जनता की चिंता है। अगर सरकार अच्छा काम करेगी, तो लाभ जनता को ही मिलेगा। विपक्ष का कर्तव्य है कि वह जनता के हित की बात उठाए।’’

भाषा पृथ्वी

राजकुमार

राजकुमार