बाराबंकी में दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्‍कर में दो युवकों की मौत

बाराबंकी में दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्‍कर में दो युवकों की मौत

बाराबंकी में दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्‍कर में दो युवकों की मौत
Modified Date: February 28, 2026 / 12:01 am IST
Published Date: February 28, 2026 12:01 am IST

बाराबंकी (उप्र) 27 फरवरी (भाषा) बाराबंकी जिले में कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर होने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी।

उसने बताया कि हादसे में घायल युवकों को कोठी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान पुरे दीपक कुमार (22) और रवि (24) के रूप में हुई है। दीपक सैदपुर पुरई स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत था।

थाना प्रभारी अमित कुमार भदौरिया ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

उन्‍होंने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्‍द सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में