सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Ads

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 6, 2021 / 09:40 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

जैसलमेर ,छह जून (भाषा) राजस्थान के जैसलमेर जिले के खुहडी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई।

थानाधिकारी घेवरराम ने बताया कि खाने का सामान लेकर लौट रहे बीकानेर निवासी दाऊलाल (27) और शंकरलाल (40) की मोटरसाइकिल आगे चल रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी जिससे दोनों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि शंकरलाल (40) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दाऊलाल (27) की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। इस संबंध में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337, 304 (ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाषा सं कुंज नेत्रपाल शोभना

शोभना