Bilaspur Bird Flu News : न्यायधानी में बर्ड फ्लू की खौफनाक दस्तक, शहर में इस हालत में फेंक दिए गए दर्जनों मरे मुर्गे, इलाके में फैला संक्रमण का डर

Bilaspur में Avian influenza के खतरे के बीच खुले मैदान में बड़ी संख्या में मरे हुए मुर्गे मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने बदबू और संक्रमण फैलने के खतरे को लेकर प्रशासन से शिकायत की है।

Bilaspur Bird Flu News : न्यायधानी में बर्ड फ्लू की खौफनाक दस्तक, शहर में इस हालत में फेंक दिए गए दर्जनों मरे मुर्गे, इलाके में फैला संक्रमण का डर

Bilaspur Bird Flu News / Image Source : FILE / SCREENGRAB

Modified Date: March 25, 2026 / 06:35 pm IST
Published Date: March 25, 2026 4:58 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Bilaspur के खमतराई इलाके में खुले मैदान में मिले मरे मुर्गे।
  • Avian influenza के बाद 1 किमी क्षेत्र इन्फेक्टेड ज़ोन घोषित।
  • पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री, परिवहन और भंडारण पर रोक।

बिलासपुर : Bilaspur Bird Flu News छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक ओर जहाँ बर्ड फ्लू की आहट ने लोगों को डरा रखा है, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की भारी लापरवाही सामने आई है। शहर के खमतराई स्थित ड्रीम सिटी कॉलोनी के पास खुले मैदान में बड़ी संख्या में मरे हुए मुर्गे फेंक दिए गए हैं। इलाके में मरे मुर्गों के सड़न और बदबू से लोग परेशान हो गए हैं, साथ ही संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। इस पूरे घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने प्रशासन को दी है।

Bird Flu Outbreak Chhattisgarh, H5N1 ने दी दस्तक

दरअसल बिलासपुर में H5N1 वायरस यानी बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से 1 किलोमीटर क्षेत्र को इन्फेक्टेड ज़ोन और 10 किलोमीटर क्षेत्र को सर्विलांस ज़ोन घोषित कर दिया था । इन्फेक्टेड ज़ोन में रामकृष्ण परमहंस नगर और विद्यासागर नगर वार्ड को शामिल किया गया है, जहां संक्रमण की पुष्टि के बाद विशेष निगरानी रखी जा रही है। इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

सभी पोल्ट्री गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध

प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन्फेक्टेड और सर्विलांस ज़ोन में सभी प्रकार की पोल्ट्री गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। Dead Chickens Found Bilaspur इसके तहत मुर्गी और अंडे जैसे पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री, परिवहन और भंडारण पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। साथ ही पोल्ट्री उत्पादों की दुकानों को भी अस्थायी रूप से बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। डोर-टू-डोर डिलीवरी सेवाओं पर भी रोक लागू कर दी गई है, ताकि संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके। इसके अलावा शहर में चेकपोस्ट स्थापित कर निगरानी बढ़ा दी गई है और सर्विलांस ज़ोन के भीतर और बाहर पोल्ट्री पक्षियों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखने के आदेश दिए गए हैं।

Bird Flu Outbreak Chhattisgarh स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग सक्रिय

स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग को भी सक्रिय किया गया है। कुक्कुट फार्म में कार्यरत कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी संभावित संक्रमण को समय रहते रोका जा सके। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जिला कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।

4744 पक्षियों की जान जा चुकी है

बिलासपुर में बर्ड फ्लू का प्रकोप अब एक भीषण स्वास्थ्य संकट का रूप लेता जा रहा है, जहाँ 19 मार्च से शुरू हुए मौतों के सिलसिले में अब तक 4744 पक्षियों की जान जा चुकी है। संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने 22 हजार 808 चूजे, बतख और बटेरों को नष्ट करने के साथ ही 80 क्विंटल दाना और 25 हजार अंडों को डिस्पोज किया है, लेकिन इस ऑपरेशन में विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

सड़कों पर फेंके गए फूटे हुए अंडे ,यूज्ड PPE किट, मास्क और ग्लव्स

संक्रमण क्षेत्र में सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर यूज्ड PPE किट, मास्क और ग्लव्स सड़कों पर खुले में फेंक दिए गए हैं, वहीं मरे हुए पक्षियों के अवशेष और फूटे हुए अंडे सरेआम बिखरे पड़े हैं। सबसे डरावनी स्थिति यह है कि इसी संक्रमित कचरे के बीच मवेशी लगातार विचरण कर रहे हैं, जिससे वायरस के इन मवेशियों के जरिए रिहायशी इलाकों तक पहुँचने का बड़ा खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन की यह घोर अनदेखी न केवल बर्ड फ्लू के दायरे को बढ़ा सकती है, बल्कि शहर के लिए जानलेवा भी साबित हो सकती है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.